-35 का दूल्हा,12 की दुल्हन!
-बड़ी बहन की एंट्री के साथ बिगड़ा ‘खेल’
-‘वो’ वाली बात से हैरान हुई पटना पुलिस
ब्यूरो । पटना।
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक 12 साल की बच्ची की शादी 35 साल के आदमी से होते-होते पुलिस ने रोक ली। मामला बाल विवाह का है। बताया जा रहा है कि लड़की अभी पांचवी कक्षा में पढ़ती है। जानकारी के अनुसार, शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं, मेहंदी भी लग गई थी और बारात का इंतजार था। आज ( शनिवार ) शादी होनी थी लेकिन लड़की की बहन की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ये गैरकानूनी काम रुकवा दिया।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि लड़का जबरदस्ती उनके घर में घुस आया था और पिछले 15 दिनों से वहीं रह रहा था। वो डरा धमका कर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की के माता-पिता से लिखित में लिया है कि जब तक बच्ची बालिग नहीं हो जाती, तब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी।











