-225 करोड़ से संवर रहा बापूधाम स्टेशन, जुलाई 2027 तक होगा तैयार: राधामोहन सिंह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
सरकार के 12 साल पूरे होने पर ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत सांसद राधा मोहन सिंह ने मंगलवार सुबह बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
सांसद ने बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत बापूधाम स्टेशन को 225 करोड़ रुपये की लागत से हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। स्टेशन का डिजाइन अगले 4-5 दशक की यात्री संख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। निर्माण तेजी से चल रहा है और जुलाई 2027 तक काम पूरा हो जाएगा।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि 2014 के बाद रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है। आज 99.6% ब्रॉडगेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। देशभर के 1337 स्टेशन अमृत भारत योजना से बदले जा रहे हैं और 164 वंदे भारत ट्रेनें देश को नई गति दे रही हैं।
निरीक्षण के समय विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद समेत कई नेता और रेलवे अधिकारी मौजूद थे।












