Advertisement

“20 साल के इंतजार के बाद 32 महादलित परिवारों को मिला बासगीत पर्चा”

-“20 साल के इंतजार के बाद 32 महादलित परिवारों को मिला बासगीत पर्चा”

-बन्दरा अंचल कार्यालय में सीओ ने लगाया कैम्प
-पर्चा मिलते हीं खिले लाभुकों के चेहरे

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

बन्दरा अंचल कार्यालय में आयोजित एक विशेष कैम्प में बुधवार को कुल 32 महादलित परिवारों को बासगीत पर्चा वितरित किए गए। इनमें 30 परिवार रतवारा और 2 परिवार पियर गांव के हैं।
बन्दरा के अंचल अधिकारी अंकुर राय ने बताया कि ये सभी मांझी समुदाय के लोग हैं, जो बीते 20 साल से अधिक समय से बासगीत पर्चा मिलने का इंतजार कर रहे थे।

पर्चा मिलते ही सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
सीओ ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि भूमिहीन परिवारों को जमीन का अधिकार मिले, ताकि वे स्थायी रूप से अपने घर बना सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें।