चंपारण की खबर::
– 17 से गांधी जयंती तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवारा: प्रकाश अस्थाना
– शहर के श्रीकृष्ण नगर में सेवानिवृत्त सैनिकों को किया सम्मानित
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “मेरी माटी-मेरा देश” कार्यक्रम के तहत आज मोतिहारी नगर दक्षिणी मण्डल के श्रीकृष्ण नगर वार्ड संख्या 37 में सेवानिवृत सैनिक को सम्मानित किया गया। साथ ही घर-घर से मिट्टी एकत्रित की गई। सम्मानित सैनिकों में सूर्यदेव सिंह, रमेश कु०मिश्रा, राधारमण प्रसाद, उमेश कु०पाण्डेय, अशोक कु०सिंह, झुँना जी, त्रिभुवन सिंह और बाला शंकर पाण्डेय हैं। बता दें कि पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के स्वतंत्रता सेनानी परिवार, शहीदों के परिवार एवं सेवानिवृत्त फौजियों सहित राज्य तथा केंद्रीय सुरक्षाबल के जवानों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही शहीदों नाम का शिलालेख उनके गांव-मुहल्ले के किसी सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके पवित्र आंगन से मिट्टी लेकर कलश में भरकर दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर भेजा जाएगा। जहां प्रधानमंत्री उस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री ले जन्मदिन से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनायेगी जिसके तहत गांव-मुहल्लों के गरीबों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जायेगा।

मंडलों में स्वास्थ्य शिविर, युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर सहित कई सेवा के कार्य किये जायेंगे। 25 सितंबर को करोड़ों के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। 26 सितंबर से 01 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान व्यापक रूप से सम्पन्न किया जायेगा । साथ ही 02 अक्टूबर को पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव-शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर वृहद रूप से स्वच्छता का कार्यक्रम करेंगे। मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, महामंत्री निखिल कुमार, मुकेश रंजन, निखिल राज, पिन्टू तिवारी, ओमप्रकाश ठाकुर, आशीष कु०सिन्हा, सूरज कौशिक, राकेश मिश्रा, रामस्वरूप, रविन्द्र कुमार, रणजीत कुमार, कमलेश, कुमार विवेक, तारकेश्वर, अमीत कुमार, निक्कू कुमार, सोनू महादेव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।












