-16 जून को पूर्वी चम्पारण के 71 पंचायतों में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, डीएम ने पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
19 मई के पहले चरण और 2 जून के दूसरे चरण की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन अब 16 जून 2026 को ‘सहयोग शिविर’ के तीसरे चरण की तैयारी में जुट गया है। इस बार पूर्वी चम्पारण जिले के सभी 27 प्रखंडों की 71 पंचायतों में एक साथ शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने शिविर को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
-जनता की समस्या, सीधे समाधान तक
बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का मंच देना है। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि उन्हें आवंटित प्रखंड एवं पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय कर शिविर की सभी तैयारियां समय पर पूरी कराएं। प्रखंड से पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही 16 जून से पहले चिन्हित पंचायतों में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने और हर आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
– कैसे करें शिकायत दर्ज?
नागरिक शिविर से जुड़ी जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ले सकते हैं। विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद भी दर्ज किया जा सकता है। नियम के अनुसार परिवाद दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन अनिवार्य होगा।

– कहां-कहां लगेगा शिविर, कौन हैं नोडल
16 जून को आदापुर के श्यामपुर, भवानीपुर, बरवा में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार नोडल रहेंगे। छौरादानो के एकडरी, दरपा, कुदरकट में जिला भू अर्जन पदाधिकारी और रामगढ़वा के रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया, चंपापुर में एसडीओ रक्सौल नोडल बनाए गए हैं।
रक्सौल के पैनटोका-जोकीयारी, बनकटवा के बिजबनी उत्तरी-झांझरा, चिरैया के सीरौना-खरतरी मध्य-पश्चिम, ढाका के खरुवा चैनपुर-जटवलिया-गुरहनवा, घोड़ासहन उत्तरी-दक्षिणी, मधुबन के तालिमपुर-स्वांगिया, पकड़ीदयाल के धनौजी-चैता, पताही के बेतौना-गोनाही-देवापुर, फेनहारा-बारा परसौनी, तेतरिया के घेघहा-नरहा-पानापुर, बंजरिया के सिसवा पूर्वी-पश्चिम समेत सभी 27 प्रखंडों की 71 पंचायतें कवर होंगी।
कोटवा के बथना महारानी भोपत-जसौली पट्टी, मोतीहारी के रामगढ़वा-राम सिंह छतौनी-बासमनपुर, पिपरा कोठी के सलेमपुर-सूरजपुर, सुगौली के मानसिंह उत्तरी-दक्षिणी-छपरा बहास उत्तरी, तुरकौलिया के सपही-शंकर सरैया उत्तरी-दक्षिणी, चकिया, कल्याणपुर, केसरिया, मेहसी, अरेराज, हरसिद्धि, पहाड़पुर और संग्रामपुर की पंचायतों में भी शिविर लगेंगे।
जिला प्रशासन का दावा है कि पिछले दो चरणों की सफलता के बाद इस बार और अधिक शिकायतों का त्वरित निपटारा होगा।












