-16 जून को पूर्वी चंपारण में सहयोग शिविर, डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में तीसरे चरण के सहयोग शिविर को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों की 71 पंचायतों में 16 जून 2026 को सहयोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर में आम लोग अपनी समस्या, शिकायत और सुझाव सीधे प्रशासन के सामने रख सकेंगे और उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवंटित प्रखंड-पंचायत में जाकर शिविर की तैयारी देखें, BDO से समन्वय करें और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, दोषियों पर कार्रवाई होगी। पदाधिकारी खुद शिविर स्थल का निरीक्षण करें और ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करें।

– कैसे करें शिकायत दर्ज
शिविर की जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेगी। http://sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज हो सकती है। शिकायत दर्ज होने के 30 दिन के अंदर निपटारा किया जाएगा।
– कुछ प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी निम्न हैं:
1. आदापुर : श्यामपुर, भवानीपुर, बरवा – नोडल: उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार
2. छौरादानो: एकडरी, दरपा, कुदरकट – नोडल: जिला भू अर्जन पदाधिकारी
3. रामगढ़वा : रघुनाथपुर, टोला ब्रीता बैरिया, चंपापुर – नोडल: अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल
4. मोतीहारी : रामगढ़वा, राम सिंह छतौनी, बासमनपुर – जिला प्रशासन की टीम तैनात होंगी।
बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, ADM शैलेंद्र कुमार भारती, ADM मो. सिबगतुल्लाह, सदर SDO निशांत सिहारा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।












