-1500 से अधिक वोटर संख्या के कारण बन्दरा के दो स्थलों पर अबकी बनेंगे अतिरिक्त बूथ
बंदरा। दीपक।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग सक्रिय है। बूथों के भौतिक सत्यापन आदि की कार्यवाई की जा रही हैं। प्रखंड के घोषरामा बेसिक स्कूल में स्थित बूथ संख्या 301 तथा शिवनगर प्राथमिक विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 325 के युक्तिकरण की कार्यवाई की गई है।

बीडीओ के द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद इस प्रसंग में आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की गई है। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार प्रखंड के इन दोनों बूथों का युक्तिकरण किया गया है। जिसके बाद यहां अबकी चुनाव में अतिरिक्त बूथ बनाए जाएंगे, लिहाजा दो बूथ बनाए जाएंगे। बताया गया है कि वैसे बूथ जहां वोटरों की संख्या 15 सौ से अधिक है। ऐसे बूथों को चिन्हित कर युक्तिकरण की कार्यवाई का निर्देश है।












