हिन्दुत्व राष्ट्रीयता है- ब्रह्मा जी राव
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी में चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के 16वें दिन का प्रारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ,प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ,पूर्णकालिक राकेश नारायण अम्बष्ट,एवं वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्या भारती अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव ने कहा कि हिंदुत्व राष्ट्रीयता है। 144 करोड़ भारतीय जो इस देश में निवास करते हैं वह राष्ट्रीयता के परिपेक्ष में सभी हिंदू हैं। यह अपना देश जन्मभूमि ,कर्मभूमि पुण्य भूमि है। हिंदू धर्म ,सनातन धर्म को मानने वाले जो प्राचीन काल से इस देश से जुड़े हैं जो इस भारत माता की मिट्टी से पैदा हुए हैं उसके लिए सब कुछ अपना देश ही है। साधारण समाज में तीन शब्द प्रचलित हैं प्रकृति, विकृति और संस्कृति। जब भूख लगती है और जो खाने की सामग्री है खा लेते हैं यह प्रकृति है। जब भूख लगती है और बगल वाले का छीन कर खा लेते हैं तो यह विकृति है किंतु जब भूख लगती है और अपने खाने की वस्तु को अगल-बगल वाले से बाँटकर खाते हैं यह संस्कृति है। हमें विद्यालय में भैया/ बहनों के बीच संस्कृति की शिक्षा देनी है। जिससे बालक समाज में आदर्श बालक कहे जाएंगे।हिंदू संस्कृति वह संस्कृति है जो दूसरों के प्रति प्रेम और सम्मान रखती है। बड़ों का सम्मान करना हिंदू संस्कृति की नींव है। आचार्य भैया/ बहनों को ज्ञान, कौशल, मूल्यों,प्रेरणा, मार्गदर्शन और व्यक्तिगत ध्यान देकर उनके व्यक्तित्व को आकार देने में मदद करते हैं ।आचार्यों को अपने दायित्वों को समझते हुए भैया /बहनों के व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित रहना चाहिए। एक सफल आचार्य के अंदर ध्येय निष्ठ,परिश्रमी, स्वाध्यायी, शिक्षण कौशल इत्यादि गुण होने चाहिए।
भागलपुर के सांसद अजय मंडल को विद्यालय में चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के मंच पर विद्या भारती अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अजय मंडल ने कहा कि आप प्रशिक्षण ले रहे हैं एक सफल आचार्य बनकर देश की सेवा करें यही मेरी शुभकामनाएं है।
इस अवसर पर रमेश मणि पाठक, उमाशंकर पोद्दार, ब्रह्मदेव प्रसाद, राजेश कुमार, परमेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार, गंगा चौधरी, संजीव पाठक, शशि भूषण मिश्र, आलोक कुमार, सुजीत कुमार गुप्ता ,चंद्रशेखर कुमार, साकेत कुमार, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र प्रसाद एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे ।











