Advertisement

स्पॉट: बिजली विभाग के ठेकेदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना, लोगों में खौफ तो पुलिस को चुनौती

चंपारण की खबर::
-बिजली विभाग के ठेकेदार को अपराधियों ने गोलियों से भूना, लोगों में खौफ तो पुलिस को चुनौती

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटनाओं ने जहां लोगों में एक बार फिर खौफ का माहौल बढ़ाने लगा। वहीं हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाएं पुलिस के समक्ष नित्य नये चुनौती दे रही है। इसी क्रम में आज जिले के फेनहारा स्थित इजोरबारा में सुबह आठ बजे अपराधियों ने बिजली विभाग के एक ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत की नींद सुला दिया और फरार हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने मौके से 18 खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में जिसकी मौत हुई है। उनका नाम ओमप्रकाश सिंह बताया जाता है। वे पड़ोसी जिला शिवहर के लक्ष्मीनिया गांव के रहने वाले थे।

– एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

इधर इस घटना की सूचना पर
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा इजोरबारा गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल पर मौजूद फेनहारा पुलिस के अधिकारियों को एसपी ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि इस गोलीकांड में शामिल अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बहुत जल्द इस कांड का उद्भेदन करेगी और दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग के बाद फेनहारा के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दिया।