Advertisement

स्कूली बच्चियों से यौनाचार मामले में फरार शिक्षक को खोज रही पुलिस,आवास पर चिपकाया इस्तेहार

-स्कूली बच्चियों से यौनाचार मामले में फरार शिक्षक को खोज रही पुलिस,आवास पर चिपकाया इस्तेहार

-सरेंडर नहीं होने पर कुर्क होगी सम्पत्ति
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में जूनियर क्लास की आधा दर्जन नाबालिक छात्राओं के साथ यौनाचार के प्रयास मामले में पियर थाने के पुलिस ने कार्रवाई की है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद काशिफ के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गयी थी।

इस मामले में अभियुक्त शिक्षक के स्थाई आवास समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव एवं पियर थाना क्षेत्र के सिमरा स्थित अस्थाई आवास पर गुरुवार को इस्तिहार चिपकायी गई है। यदि इस्तिहार चिपकाने के बाद भी नामजद अभियुक्त हाजिर(सरेंडर) नहीं करता है। तब उसके खिलाफ जल्द हीं कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।