Advertisement

सेंट्रल बैंक के 115वें स्थापना दिवस पर आरसेटी मेला आयोजित

-सेंट्रल बैंक के 115वें स्थापना दिवस पर आरसेटी मेला आयोजित

-स्वरोजगार को मिला बढ़ावा

मुजफ्फरपुर।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेंट आरसेटी, मुजफ्फरपुर परिसर में आरसेटी मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर प्रदान करना तथा ग्रामीण स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना रहा।
मेले में स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें अचार, मसाला, हस्तशिल्प, जूट आभूषण, रेडीमेड वस्त्र, ब्यूटी पार्लर से संबंधित उत्पाद, दुग्ध उत्पाद, बकरी का दूध, वर्मी कम्पोस्ट एवं मशरूम के स्टॉल प्रमुख रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने मेले में भाग लिया और प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।


इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री कुमार विवेक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री डी. पी. सिन्हा, मुख्य प्रबंधक श्री रवि वर्मा, आरसेटी निदेशक श्रीमती उमा, फैकल्टी श्रीमती अल्पना प्रिया, ऑफिस असिस्टेंट श्रीमती प्रेमलता, श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपने उद्यम को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को मजबूती मिलती है।
आरसेटी मेला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस को सार्थक बनाते हुए ग्रामीण विकास और स्वरोजगार संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।