Advertisement

सीएचसी बन्दरा में ‘स्टॉप डायरिया’ कार्यक्रम का उद्घाटन, स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने की पहल

-सीएचसी बन्दरा में ‘स्टॉप डायरिया’ कार्यक्रम का उद्घाटन, स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने की पहल

✍🏻 मुजफ्फरपुर/बन्दरा। संवाददाता।

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बन्दरा में मंगलवार को ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से बच्चों में होने वाली डायरिया की समस्या को रोकने हेतु चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, “डायरिया से हर साल हजारों बच्चों की मौत होती है, जिसे रोकना संभव है यदि समय पर ओआरएस घोल और जिंक की गोली दी जाए। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।”

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को ओआरएस घोल बनाने, वितरण करने और डायरिया की रोकथाम से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही, पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर बीएचएम,बीसीएम,स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्थानीय लोग उपस्थित थे। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।