-साहेबगंज में पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का रोड शो, एनडीए उम्मीदवार राजू कुमार सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को भोजपुरी स्टार पवन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संयुक्त रूप से रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में स्थानीय जनता और कार्यकर्ता उमड़े।
रोड शो के दौरान पवन सिंह ने लोगों से एनडीए उम्मीदवार एवं स्थानीय विधायक राजू कुमार सिंह राजू को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और स्थिर सरकार के लिए एनडीए का जीतना बेहद जरूरी है।

वहीं शाहनवाज हुसैन ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है, इसे आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार का बनना आवश्यक है।
ज्ञात हो कि साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान होना है और अब चुनाव प्रचार के लिए केवल दो दिन शेष हैं। रोड शो के बाद पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है।
#SahabganjElections2025 #PawanSingh #ShahnawazHussain #RajuKumarSingh #NDASupport #BiharElections2025 #VoteForDevelopment #MuzaffarpurNews #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











