Advertisement

साहित्य वाचस्पति सम्मान से सम्मानित हुए प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर

-साहित्य वाचस्पति सम्मान से सम्मानित हुए प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर

मुजफ्फरपुर।
प्रख्यात लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान एवं मानद उपाधि साहित्य सुधाकर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा (राजस्थान) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय (5 से 7 जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।


समारोह में श्री ठाकुर को शाल, माला, उत्तरीय, श्रीफल, मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ जी की छवि, सम्मान पत्र तथा दो हजार एक सौ रुपये का चेक भेंट किया गया। देशभर से आए कई दर्जन साहित्यकारों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमर सिंह वधान, डॉ. राहुल, डॉ. जयप्रकाश, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ. सुरेन्द्र सार्थक, महेश बोहरे, गीता गीत, अजय अनुरागी, ओमप्रकाश कादयान, इंदिरा त्रिवेदी, प्रभात कुमार सिंघल, डॉ. मनीषा, वर्षा सिंह, योगिता जोशी सहित बड़ी संख्या में देशभर के साहित्यकार उपस्थित थे।