Advertisement

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लोक भवन में भव्य समारोह

-सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लोक भवन में भव्य समारोह

पटना, 15 अप्रैल 2026। बिहार की राजनीति में एक अहम दिन के रूप में बुधवार को सम्राट चौधरी ने लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार के गठन की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस दौरान विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष समेत कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सभी अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।