Advertisement

सदन की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचे गोल्डमैन, कहा- बस घुमने आए थे

-सदन की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचे गोल्डमैन, कहा- बस घुमने आए थे

सम्वाददाता। पटना।

आज सदन की कार्यवाही का 19वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही को देखने के लिए बिहार के गोल्डमैन आज बिहार विधानसभा पहुंचे। पांच किलो सोना पहनकर वे सदन की कार्यवाही देखने आए थे। 38 वर्षीय प्रेम सिंह से इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम गोल्ड मैन ऑफ बिहार हैं इसलिए खास हैं। बस आज विधानसभा घुमने के लिए आए थे।
प्रेम सिंह बिहार के गोल्डमैन के नाम से जाने जाते हैं। वे अपने शरीर में पांच किलो सोने के जेवरात पहनकर दिनदहाड़े बेखौफ घूमते दिखते हैं। उनके इस शौक के कारण लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से जानते हैं। जहां भी लोग उन्हें देखते हैं बस देखते ही रह जाते हैं। उन्हें देख कुछ लोग तो सेल्फी लेने लगते हैं।


प्रेम सिंह भी अपने प्रशंसकों को देखकर काफी खूश रहते हैं। यही कारण है कि वे किसी को भी सेल्फी लेने से मना नहीं करते। प्रेम सिंह भोजपुर के बिहियां थानाक्षेत्र स्थित बासोपुर के रहने वाले हैं। प्रेम सिंह पेशे से ठेकेदार हैं और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। प्रेम सिंह कहते हैं कि जो गहने आप देख रहे हैं वो उनकी मेहनत की कमाई से लिये गये हैं।
प्रेम सिंह बताते हैं कि एक साल पहले कुछ बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। उनके सोने के जेवरात को लूट लिया था लेकिन फिर भी वे डरे नहीं और ना ही आभूषणों के प्रति उनका लगाव कम हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे 20 साल के थे तभी से ही सोने के आभूषण पहन रहे हैं।