Advertisement

सत्यानंद योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में हरित योग कार्यक्रम आयोजित

-सत्यानंद योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में हरित योग कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय-भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से बुधवार को सत्यानन्द योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र, मोतिहारी के तत्वावधान में हरित योग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम सत्र में “एक पेड़ मां के नाम” विषय पर औषधीय वृक्षारोपण,द्वितीय सत्र में योग व पर्यावरण शिक्षा विषय पर व्याख्यान तथा तृतीय सत्र में कार्यस्थल पर योग अवकाश अभ्यासक्रम, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महापौर डा० लालबाबू प्रसाद ने भाग लिया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि,संस्थान के प्राध्यापक, शिक्षेत्तर कर्मचारी तथा अन्य सदस्यों ने लगभग डेढ़ सौ औषधीय पौधें लगाए। द्वितीय सत्र में आमंत्रित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को मंचासीन किया। तत्पश्चात् भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित एवं धन्वंतरि पूजन सम्पन्न किया गया, तत्पश्चात् अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, बुके और एक औषधीय पौधे को देकर सम्मानित किया गया।‌‌ मुख्य अतिथि डा० लालबाबू प्रसाद‌ ने सभी से उनकी आयु के हिसाब से पेड़ लगाने का आह्वान किया और पौधारोपण के बाद उस पौधे की सुरक्षा करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने पर बल दें। संस्थान के निदेशक डा० ब्रजेश्वर मिश्र ने हरित योग और एक पेड़ माँ के नाम चम्पैन के उद्देश्य पर संक्षिप्त व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए हरित योग कार्यक्रम का आयोजन कराने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
डा० अलोक कुमार ने हरित योग और एक पेड़ माँ के नाम के लिए पृथ्वी महाभूत के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

डा० नरेंद्र कुमार ने हरित योग का समावेश आयुर्वेदीय अष्ट प्रकृति एवं षोडश विकार के साथ किया। डा•अनिल कुमार सिंह ने हरित योग और एक पेड़ माँ के नाम के लिए वायुमंडल एवं जल मंडल पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में योग-पर्यावरण शिक्षा विषय पर विरेन्द्र कुमार, निवेदिता झा,नीतू सिंह, डा•उत्तम कुमार, सुधान्शु भारद्वाज आदि ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में योग शिक्षिका नीतू सिंह के द्वारा कार्यस्थल पर योग अवकाश अभ्यासक्रम व विरेन्द्र कुमार द्वारा प्राणायाम एवं सुधान्शु भारद्वाज के द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे योग शिक्षक द्वारा पारिस्थिति मूल्यों और वृक्षारोपण के बाद देखभाल पर संक्षिप्त चर्चा की गयी। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर धन्यवाद ज्ञापन किया।