Advertisement

सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

-सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
-रोड क्रॉस करने के दौरान बाइक से लगी थी ठोकर

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बलिगामा में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए एक वृद्ध की मौत शनिवार को हो गयी। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों बरियारपुर में बाइक से सड़क दुर्घटना हो गई थी। जिसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को पीड़ित की मौत हो गई। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि नूनफारा पंचायत के बलीगामा वार्ड संख्या 7 निवासी परीक्षण राम(65) सड़क पार करने के दौरान बाइक के चपेट में आ गए।

3-4 दिन पहले की यह घटनाक्रम है। इस सड़क दुर्घटना में वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए । इलाज के दौरान शनिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।सामाजिक कार्यकर्ता गोलू गिरी ने बताया कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार का है।सामाजिक सहयोग से उसका दाह-संस्कार कराया गया।घटनाक्रम में प्राथमिकी के लिए पियर थाना को आवेदन दी गयी है।