-सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम
बन्दरा/मुजफ्फरपुर। दीपक।
हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा पंचायत अंतर्गत सखौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जित्तू दास (26) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार की रात बाइक से समस्तीपुर जिले के सैदपुर-कल्याणपुर रोड में जा रहा था, तभी लदौरा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा और फिर पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई।
रविवार सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप व परिजन रो-रोकर बेहाल थे। गुड्डू पंडित एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र एक मेहनती और मिलनसार युवक था। घटना से पूरे बस्ती में शोक की लहर है।
#सड़कदुर्घटना #पटना #समस्तीपुर #बन्दरा #हत्थाथाना #पटसारा #युवककीमौत #सखौरागांव #बाइकहादसा #DMCHandPatna












