Advertisement

सकरी महादेव स्थान में शिव विवाह-महोत्सव से पहले निकाली गई शिव-बारात की आकर्षक झांकी

-सकरी महादेव स्थान में शिव विवाह-महोत्सव से पहले निकाली गई शिव-बारात की आकर्षक झांकी

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के सकरी मन स्थित बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को पंडित अरुण झा के नेतृत्व में हवन यज्ञ के साथ अष्टयाम महायज्ञ के समापन के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर शिव विवाह महोत्सव मनाया गया। शाम में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात झांकी निकाली गई।जिसमें देवताओं एवं भूत-प्रेतों के वेषधारी झांकी आकर्षण का केंद्र था। नगर भ्रमण के बाद झांकियों सहित शिव बारात यज्ञस्थल पहुंची जहां शिव-विवाह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य तरीकों से सजाया गया था। इस दौरान भक्ति गाने और जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, राजेश कुमार,प्रभात कुमार, मनोज सहनी, राजेश मंडल, कन्हैया कुमार, अनिल सहनी, जितेंद्र सहनी, बलराज कुमार, कुंदन कुमार आदि की इस दौरान सक्रिय भागीदारी रही।