Advertisement

संग्रामपुर: ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण कार्य रोका और किए नारेबाजी

चंपारण की खबर::

-ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण कार्य रोका और किए नारेबाजी

– एक करोड़ तेरह लाख की राशि से बनाया जा रहा हैं दो मंजिल टेन प्लस टू स्कूल का भवन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

संग्रामपुर प्रखंड स्थित बरवा पंचायत के श्यामपुर उच्चतर माध्यमिक +2 विद्यालय में हो रहें टेन प्लस टू के दो मंजिल भवन निर्माण में हो रही अनियमिता को लेकर मंगलवार को पोषक क्षेत्र के लोगो ने कार्य स्थल पर पहुंच कर कार्य को रोक कर सीमेंट, बालू व सरिया को मानक के अनुरूप नहीं होना बताया। सूचना पर कार्यस्थल पर पहुंचे कनीय अभियंता मोहित कुमार को लोगों ने गड़बड़ियों से अवगत कराया। जबकि जेई के गोल मटोल बातों को सुन कर ग्रामीण असंतुरष्ट होकर जेई,संवेदक और विभागीय लोगो के खिलाफ स्थल पर ही नारेबाजी शुरू कर दिए। बाद में कुछ प्रबुद्ध जनों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि टेन प्लस टू का यह भवन दो मंजिल बननी हैं। संवेदक जेई व कार्यपालक अभियंता के चुप्पी लगाने के कारण मिट्टी युक्त बालू, बिना मानक वाले सरिया व सीमेंट का प्रयोग भवन निर्माण में कर रहें हैं, जो छात्रों के हित को नजर अंदाज करके बनाया जा रहा हैं। जिस तरह की सामग्री इसमें लगाई जा रही हैं निर्माणाधीन भवन बहुत बड़े खतरे को संकेत दे रहा हैं। संवेदक और पदाधिकारी तो आनन फानन में भवन बना कर चले जायेंगे। लेकिन बाद में भुगतना तो पोषक क्षेत्र के लोगो को पड़ेगा, जिनके बच्चे उसमें पढ़ने आते। लोगों ने कहा कि इस कार्य की निगरानी कर रहें पदाधिकारी इसमें लगाए जा रहें सीमेंट,बालू व सरिया से अपनी निजी घर बनवाएगे क्या? ग्रामीणों के इस सवाल को सुनते ही जेई चुप्पी साध गए। कुरेदने के बाद जेई ने बताया कि कार्य स्थल पर मौजूद संवेदक के कर्मचारी को सिमेन्ट को तत्काल बदलने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भवन निर्माण में लगाए जा रहें समाग्री की जांच कार्यपालक सहायक अनिल कुमार सिंह व अन्य विभागीय पदाधिकारियों द्वारा करके हरी झंडी दी गयी है और तब ही कार्य हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस भवन निर्माण में 53 ग्रेड सीमेंट 12 एमएम का सरिया मानक के अनुरूप लग रहा हैं। जिसको जो जबाब लेना हैं देना हैं विभाग के वरीय अधिकारी से पूछे?

– वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हो रहा है कार्य : जेई

मोतिहारी के जेई मोहित कुमार ने बताया कि एक तो संवेदक ने कार्य को 19% बिलो में लिया हैं। दूसरी तरफ कार्य विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हो रहा हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता

– ग्रामीणों की बातें हैं सत्य : मुखिया

बरवा पंचायत की मुखिया शशिकला देवी ने बताया कि
ग्रामीणों का कथन पूरी तरह सत्य हैं। विद्यालय भवन निर्माण में मानक का ख्याल संवेदक और पदाधिकारी के द्वारा नहीं रखा गया हैं।