Advertisement

श्रीपुर में मनाई गई बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि

-श्रीपुर में मनाई गई बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि

घोड़ासहन:-प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर रामाशीष सिंह चौक पर महाराणा वीर कुंवर पृथ्वीराज विचार मंच द्वारा राष्ट्रनायक बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बीते 23 अप्रैल को उक्त जगह नवनिर्मित स्मारक पर लगे उनके प्रतिमा पर ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी अभिजीत सिंह सहित उपस्थित सभी लोगो ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवसर पर लोगो ने बाबू कुंवर सिंह के देशभक्ति को याद करते उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति, वीर योद्धाओं की अमर गाथा, आजादी की पहली आवाज व वीर कुंवर सिंह का शौर्य एवं बलिदान पर परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते अभिजीत सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान, देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए बाबू कुंवर सिंह का शौर्य व बलिदान प्रेरणा का स्रोत है।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को पराजित कर देश ही नहीं दुनिया में यह एहसास दिलाया कि अदम्य साहस व शक्ति के बल पर किसी उम्र में जंग जीती जा सकती है।
हमें वीर कुंवर सिंह की देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं मोतिहारी से पहुंचे शिक्षाविद कौशल सिंह ने कहा कि हमें जयंती के दिन महापुरुषों को याद करने के साथ उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाना चाहिए। वर्तमान समय में युवाओं को उनके साहस, पराक्रम व वीरता से प्रेरणा लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा पर जोर देते कहा कि सभी अपने बच्चों को शिक्षित बनाये। तभी समाज का कल्याण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंदेश्वर सिंह व संचालन छात्र नेता आकाश सिंह राठौर द्वारा की गई। मौके पर कॉपरेटिव बैंक के जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, शिव बच्चन राम मुकुर, कौशल सिंह, संजीव शर्मा, शम्भू सिंह, बृजमोहन सिंह, दिलीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, भोला सिंह, रमेश सिंह, हरिओम सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।