चंपारण की खबर::
-शराब धंधेबाज की मौत पर सड़क जाम और पत्थरबाजी, प्रशिक्षु एसआई प्रत्याशा समेत आधा दर्जन जख्मी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित जलहा मियां टोला वार्ड-12 निवासी शराब धंधेबाज भिखारी चौधुरी को एक लीटर देसी शराब के साथ बीते मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार हो गयी थी।

जेल प्रसाशन ने उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौपा। शव को लेकर स्वजनों ने बुधवार को शव लेकर थाना गेट के समीप एचएस-74 को जाम कर दिया। पुलिस ने लगातार ग्रामीणों को समझाया कि सड़क जाम ना करें लेकिन भीड़ में अधिक संख्या में असामाजिक तत्व घुसकर हंगामा करने लगे। अचानक भीड़ के तरफ से पुलिस पर पथराव होने लगी। इसमे इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, प्रशिक्षु दरोगा प्रत्याशा, चौकीदार जवाहिर राम समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।जिसके बाद पुलिस कड़ा रुख अख्तियार की और शव को हटवाकर जाम तुड़वाया।
अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने इस मामले में कहा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवी तत्वों को चिनिहित किया जा रहा हैं। सब पर करवाई होगी।
















