Advertisement

शराब कारोबारी एवं उत्पाद गृह रक्षक को लगी गोली

-शराब कारोबारी एवं उत्पाद गृह रक्षक को लगी गोली

-शराब कारोबारी द्वारा छापेमारी के क्रम में फायरिंग

शिवहर ।संवाददाता।

शिवहर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग से भाग रहे बोलेरो एवं बाइक सवार शराब कारोबारी द्वारा छापेमारी के क्रम में फायरिंग किया गया है।

इस बाबत एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

अपराधियों द्वारा फायरिंग में छापेमारी टीम में शामिल मद्द निषेध थाना शिवहर के एक गृह रक्षक के दाहिना पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। वहीं पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में एक राउंड फायरिंग किया गया है।

उक्त घटना में शामिल दो शराब कारोबारी को एक शराब लदे एक बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त घटना में एक शराब कारोबारी को बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है।

दोनों जख्मी को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल लाया गया ,जो खतरे से बाहर बताया गया है ।इस क्रम में मद्द निषेध थाना शिवहर द्वारा प्राप्त आवेदन कर अग्रतर विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।