-वैशाली में आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ प्रेम से मनायीं गयी ईद
-दोनों समुदाय के लोग गले मिलकर दी मुबारकबाद
वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।
आपसी प्रेम और भाईचारा का महान पर्व ईद सोमवार को हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। वैशाली जिले के वैशाली,गोरौल, पटेढ़ी बेलसर, लालगंज, भगवानपुर, चेहराकला, आदि प्रखंडो मे आपसी भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनायीं गयी, गोरौल के हरशेर , मखदूम पुर , इनायतनगर, गुलजार बाग, पोझा , इस्लामपुर , सोंधो, हुसेना , रसुलपुर कोरीगांव, भटौलीया, कटहरा , अंधारी गाछी, मानपुरा,पिरोई सहित अन्य जगहों के मुसलमान भाईयो ने सुबह सुबह नहा-धोकर पाक साफ होकर नये कपड़े पहन कर बुढ़े जवान, बच्चे खुशी-खुशी ईद की नमाज ईदगाहों एवं मस्जिद में अदा किया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारक बाद दी। महिलाये, लड़कियां भी घरों में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।

वहीं क्षेत्र के हिन्दू भाइयों ने ईद की मुबारक बाद देने के लिए ईदगाह एवं मस्जिदों के सामने खड़े रहे।नमाज खत्म होते ही उन्होंने ने भी गले लग कर ईद की बधाई दी। इस मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री वीणा शाही, गत विधान सभा मे कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ई संजीव कुमार सिंह, पूर्व मंत्री बृषीन पटेल, विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ़ चुन्नू पटेल, पुर विधायक राजकिशोर सिंह, प्रमुख मुन्ना कुमार ,मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, जिला पार्षद रुबी कुमारी, कटरमा पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने मुसलमान भाईयों के घर जाकर ईद की बधाई दी। ईद के पर्व पर दोनों समुदाये के लोगो ने अल्पसंख्यक भाइयो के गले लगाकर एक दूसरे को बधाई देते देखे गये।










