-वैशाली के गोरौल में अलग-अलग स्थानों पर तीन और दुर्घटनाएं
मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली
वैशाली जिले के गौरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 22 पर अलग अलग तीन स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सबार दम्पति व उसके परिजन बुरी तरह जख्मी हो गया।पहली घटना गोढिया चमन के पास घटी।जिसमे मुजफ्फरपुर के खादी भंडार के निवासी मोहन दास का 48 वर्षीय पुत्र नरेश दास और उनकी पत्नी पुष्पा देवी( 40) बताया गया है।घटना में उसका स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया।

दोनों भगवानपुर से मुज़फ़्फ़रपुर जा रहे थे।घटना की सूचना पर गौरौल पुलिस के पदाधिकारी शिवम कुमारी पहुचकर घायलों को गौरौल पी एच सी पहुचाया,जहा नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद नरेश दास को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना एन एच 22 पर मुज़फ़्फ़रपुर-, वैशाली वार्डर पर हुआ जहा भी, बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।जिसमें गौरौल थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी सुजीत कुमार के 24 वर्षीय पत्नी पलव्वी कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी,जिसका उपचार गौरौल पी एच सी पर किया गया।दोनों घटना बाइक सवार को बचाने के दौरान हुई है।वही गोरौल चौक पर देर शाम ऑटो डीवाईड से टकरा गया जिस मे एक ब्यक्ति घायल होगया।












