-वृद्धाश्रम में सेवा संग मनाया गया जन्मदिन, समृद्धि फाउंडेशन की पहल सराहनीय
मुजफ्फरपुर। सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए समृद्धि फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल के तहत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाकर खुशियां साझा कीं। यह आयोजन संस्था की सदस्या कादम्बिनी कुमारी के पिता के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य इस खास दिन को सेवा और संवेदना के साथ यादगार बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट किए। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनके आशीर्वाद ने माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।

कादम्बिनी कुमारी ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनका जन्मदिन सादगी के साथ जरूरतमंदों के बीच मनाया जाए। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सनाया गौतम, कादम्बिनी ठाकुर सहित संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने कादम्बिनी कुमारी के पिता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।










