चंपारण की खबर::
विधि व्यवस्था का कर लें संधारण, वांछित अपराधियों की करें गिरफ्तारी : एसपी
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिला पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ।

जिसमें आने वाले त्योहारों एवं विधान पार्षद के होने वाले चुनाव को लेकर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण कर लेने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि मद्य निषेध अधिनियम कानून का सख्ती से पालन कराते हुए गंभीर शीर्ष अपराध के वांछितों की गिरफ्तारी भी शीघ्र सुनिश्चित करें। वहीं आज गोष्ठी में फरवरी माह में मद्य निषेध कानून को लेकर अधिक से अधिक शराब बरामदगी एवं गिरफ्तारी के मामले में अव्वल रहे डुमरीयाघाट थाना, पचपकड़ी, रामगढवा एवं केसरिया बाना के थाना प्रभारियों को एसपी श्री मिश्रा ने पुरस्कृत भी किया। वहीं आज पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने सभी थानों के वाहनों का निरीक्षण किया। साथ ही थाना की समस्याओं से अवगत होते हुए उसका समाधान भी किया।
















