Advertisement

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक राजकुमार बेनीवाल ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

-विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक राजकुमार बेनीवाल ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

विधानसभा चुनाव को लेकर बन्दरा प्रखंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रेक्षक राजकुमार बेनीवाल ने गुरुवार को बैंगरा, रतवारा, तेपरी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं — जैसे व्हीलचेयर, शौचालय, पेयजल, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था — की समीक्षा की।

प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन मतदाताओं को सहज, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बताया गया कि प्रेक्षक ने बुधवार को प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।