Advertisement

विद्यालयों में बनेगी पोषण वाटिका

-विद्यालयों में बनेगी पोषण वाटिका

-बच्चों को मिलेगी बागवानी की प्रेरणा और पोषक आहार

➡️ पहले चरण में 877 विद्यालयों का चयन
➡️ डीईओ को सतत मॉनिटरिंग का निर्देश
➡️ एमडीएम में उपयोग होगी स्कूल में उगाई गई ताजी सब्जियां

मुजफ्फरपुर: मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तहत विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत स्कूल परिसर की अतिरिक्त भूमि पर सब्जियां उगाई जाएंगी, जिससे बच्चों को स्वस्थ और पोषक आहार मिल सके।

क्या है योजना?

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में इस योजना के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। प्रथम चरण में 877 विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां पोषण वाटिका बनाई जाएगी।

इन वाटिकाओं में हरी पत्तेदार सब्जियां, साग, सहजन, गोभी, मूली, गाजर आदि उगाई जाएंगी। यह ताजा सब्जियां विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में उपयोग की जाएंगी, जिससे बच्चों को पोषण मिलेगा।

बच्चों को बागवानी की प्रेरणा:

विद्यालयों में पोषण वाटिका न केवल भोजन में पोषण बढ़ाएगी, बल्कि बच्चों को बागवानी का भी शौक और प्रेरणा मिलेगी। वे देख सकेंगे कि किस तरह सब्जियां उगाई जाती हैं और उनका महत्व क्या है।

सतत मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन:

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है। विद्यालय प्रधानाध्यापक इस योजना के लिए जिम्मेदार होंगे, और उन्हें इसके लिए आवश्यक बजट भी दिया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#NutritionGarden #SchoolMDM #Muzaffarpur #HealthyKids #MidDayMeal