चंपारण की खबर::
-लोगों की समस्याओं का पुलिस पदाधिकारी करें शीघ्र निराकरण : एसपी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में आज जनता दरबार लगा। जनता दरबार में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सूना समझा। एसपी ने लोगों को भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस दौरान फरियादियों के आवेदन को देखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की शिथिलता और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

















