Advertisement

लीची गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

-लीची गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर।जिले के कोलहुआ इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लीची गाछी में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। सुबह-सुबह खेत की ओर गए लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव पेड़ से लटका हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान और मौत के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।