-लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक से प्रचार में उतरीं जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक कुमार तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गायघाट विधानसभा क्षेत्र से जदयू की महिला प्रत्याशी कोमल सिंह का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़ खुद बाइक चलाकर गांव-गांव जाकर प्रचार शुरू किया है।
कोमल सिंह को गांव की गलियों और पगडंडियों पर बाइक चलाते देखा गया, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड पीछे बैठे नज़र आए। उनके साथ समर्थकों की बाइक रैली भी चल रही थी, जिसने माहौल को और जोशिला बना दिया।

कोमल सिंह की यह सादगीपूर्ण और जमीनी प्रचार शैली सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं और इसे जनता से जुड़ने का नया तरीका बता रहे हैं।
गौरतलब है कि कोमल सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह तथा वैशाली की सांसद वीणा देवी की पुत्री हैं।
#गायघाट #कोमलसिंह #जदयू #बाइकसेप्रचार #बिहारचुनाव #मुजफ्फरपुर #वीणादेवी #दिनेशप्रसादसिंह #Election2025












