Advertisement

रानी फूलवंती सिंह महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत संवाद अभियान के तहत हुआ संवाद कार्यक्रम

-रानी फूलवंती सिंह महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत संवाद अभियान के तहत हुआ संवाद कार्यक्रम

राजापाकर (हाजीपुर) | संवाददाता – संजय श्रीवास्तव

हाजीपुर प्रखंड के काशीपुर स्थित रानी फूलवंती सिंह महाविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम एवं भारत संवाद अभियान के अंतर्गत संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने की।

योग सत्र में उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया और योग के आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक लाभों पर चर्चा की गई। निदेशक अमरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग मनुष्य को सात्विक और आध्यात्मिक विचारों की ओर ले जाता है और जीवन में संतुलन स्थापित करता है।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि ईश्वर से जुड़ने का माध्यम भी है। भारत संवाद अभियान के संयोजक बीरेंद्र कुमार ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए युवाओं से इसे अपनाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की ट्रस्टी कुमारी सरोज सिंह ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए सभी से इसे नियमित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर बिसंभर कुमार, श्रवण कुमार, मिनाली प्रियदर्शी, ज्योति कुमारी, धीरज कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम योग के महत्व के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सफल और प्रेरणादायक प्रयास रहा।

#InternationalYogaDay2025
#RaniPhoolwantiCollege
#RajapakarYogaEvent
#YogaForLife
#भारत_संवाद_अभियान
#योग_से_सशक्तिकरण
#HealthyIndiaHappyIndia
#योग_का_संदेश
#योग_और_संवाद
#CollegeYogaCelebration
#MindBodySpirit
#YogaAwareness2025