Advertisement

राज्यपाल फागू चौहान ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात

-राज्यपाल फागू चौहान ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात

सम्वाददाता। पटना।

छपरा में बवाल और जेडीयू के अंदर सियासी अंतर्कलह के बीच राज्यपाल फागू चौहान ने दिल्ली की ओर रुख किया. दिल्ली में राज्यपाल फागू चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. फागू चौहान इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं. राज्यपाल फागू चौहान की मुलाकात को लेकर राजभवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है.