-राजेंद्र प्रसाद बने लोक चेतना दल के बोचहा प्रखंड अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर: रविवार को लोक चेतना दल के द्वारा बोचहा प्रखंड अंतर्गत शिवरहा झपहां में उपेंद्र प्रसाद के दरवाजे पर बैठक का आयोजन की गई जिसमें राजेंद्र प्रसाद को बोचहा प्रखंड अध्यक्ष, उपेंद्र प्रसाद प्रखंड महासचिव, रामेश्वर प्रसाद प्रखंड कोषाध्यक्ष, विजय कुमार प्रखंड सचिव, प्रखंड संरक्षक बिंदेश्वर कुमार के रूप में मनोनीत किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा व राष्ट्रीय महासचिव शकिंद्र कुमार यादव ने शुभकामना दी साथी दल के सभी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी ने शुभकामना में के साथ-साथ दल के विचारधाराओं को प्रखंड के हर पंचायत में हर वार्ड में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रण लिया तथा दल के द्वारा दी गई जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक पालन करूंगी।

उन्होंने कहा कि बोचहा प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार तथा लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने आदि समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता की समस्या को खत्म किया जाएगा। मौके पर सतनारायण प्रसाद, अशोक पासवान, आनंद कुमार झा, धनवंती देवी, मिथलेश देवी, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।












