-राजापाकर में 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य को लेकर शटडाउन की घोषणा
संजय श्रीवास्तव | राजापाकर
राजापाकर प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राजापाकर ने बताया कि गुरुवार 17 अप्रैल को 33 केवीए लाइन में शटडाउन के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सेवा बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्युत आपूर्ति परशाखा बैजनाथपुर में मेंटेनेंस कार्य भी किया जाएगा, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि से पहले ही बिजली एवं पानी से जुड़े आवश्यक कार्यों का प्रबंधन कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया गया है कि वे इस सूचना को अपने आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि सभी लोग समय रहते तैयारी कर सकें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय के बाद विद्युत सेवा पुनः बहाल कर दी जाएगी।












