-राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर रहा विशेष जोर
राजापाकर। राजापाकर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बेलकुंडा चौक स्थित एसजी निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र साह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सह किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिकाधिक सुनने तथा संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समस्तीपुर प्रभारी संजय कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी के संगठन विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला महामंत्री प्रेम रंजन दास ने कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सुनने और उसके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं, जिला आईटी सेल के संयोजक निखिल कुमार बंटी ने डिजिटल प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान करीब 30 कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में जिला युवा मोर्चा के महामंत्री सानू झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मिथिलेश सिंह, हरिशंकर कुमार गुड्डू, जगन्नाथ सिंह, मुन्ना कुमार, सोमनाथ झा, हरिवंश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।












