Advertisement

महाराजा अग्रसेन जयंती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

-महाराजा अग्रसेन जयंती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नगर शाखा की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, श्याम भरतीया, रमेश केजरीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के विचार समाज में समानता, सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, परस्पर सहयोग और सद्भाव को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।