Advertisement

राजापाकर में भव्य शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ, सद्भावना मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

-राजापाकर में भव्य शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ, सद्भावना मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

राजापाकर (संजय श्रीवास्तव):

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव में नवनिर्मित दो मंजिला शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री शिव शक्ति श्री रुद्र महायज्ञ सह सद्भावना मेला का भव्य आयोजन किया गया है। यह महायज्ञ 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 23 अप्रैल तक चलेगा।

महायज्ञ के साथ लगने वाले मेले में विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें श्रद्धालुओं को लुभा रही हैं। यहां मिठाइयों, श्रृंगार सामग्री, मीना बाजार, खिलौने, चाइनीज फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, डिजिटल स्टूडियो और टैटू बनवाने की दुकानों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेले में टावर झूला सहित कई मनोरंजन झूले भी लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

धार्मिक कार्यक्रमों के तहत अयोध्या, वृंदावन और मथुरा से आए विद्वान संतों द्वारा प्रतिदिन कथा प्रवचन किया जा रहा है। वहीं वृंदावन से आए आदर्श बाल रामकृष्ण लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन को देखने और कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।