-राजापाकर में देसी-विदेशी शराब व स्प्रिट का विनष्टीकरण, पांच थानों की जब्त सामग्री नष्ट
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर थाना परिसर में देसी व विदेशी शराब तथा स्प्रिट का विनष्टीकरण किया गया। थाना परिसर के पीछे गड्ढे की खुदाई कर जब्त शराब और स्प्रिट को नियमानुसार नष्ट किया गया।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक, वैशाली ने बताया कि राजापाकर थाने में सबसे अधिक मात्रा—लगभग एक हजार लीटर स्प्रिट—का विनष्टीकरण किया जाना था। इसी कारण पांच थानों से जब्त देसी-विदेशी शराब को राजापाकर थाना लाकर एक साथ विनष्टीकरण किया गया। इन थानों में कटहरा, जंदाहा, गोरौल, महुआ एवं राजापाकर थाना शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार कटहरा थाना से 5.5 लीटर देसी व 15.250 लीटर विदेशी शराब, जंदाहा थाना से 60.375 लीटर विदेशी एवं 154 लीटर देसी शराब, गोरौल थाना से 25.875 लीटर विदेशी शराब, महुआ थाना से 259.8 लीटर विदेशी व 174.500 लीटर देसी शराब तथा राजापाकर थाना से एक हजार लीटर स्प्रिट का विनष्टीकरण किया गया।
इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक वैशाली, सीओ गौरव कुमार, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह, राजापाकर थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा सहित विभिन्न थानों के पदाधिकारी एवं थाना कर्मी मौजूद रहे। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।












