-राजापाकर में जदयू की बुथवार बैठकें जारी, ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ का नारा गूंजा
राजापाकर।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने तैयारियों को तेज कर दिया है। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों—राजापाकर उत्तरी, बाकरपुर, गौसपुर बरियारपुर एवं राजापाकर दक्षिणी में बुथवार बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठकें जदयू के द्वितीय चरण के वर्चुअल लाइव पंचायतवार अभियान का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य बूथ कमेटियों को सक्रिय एवं मजबूत करना है।
बैठक में पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम एवं राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य संतोष कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा, तो जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का नारा भी दिया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार समर्थन दिया।

बैठकों में बूथ कमेटी की भूमिका, जिम्मेदारियां और सांगठनिक मजबूती पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं ताकि लोग लाभान्वित हो सकें।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित वृद्धा पेंशन योजना के तहत 1100 रुपए देने के निर्णय का भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने इसे वृद्धजनों, विकलांगों, असहायों और निर्धनों के लिए राहतकारी बताया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष अवधेश राय ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीम कुमार, शिवनाथ सिंह, सकलदेव सिंह, अरुण पटेल, भूषण कुमार, सत्रोहन सिंह, अशोक सिंह, रणजीत राय, बबलू कुमार, संजीत राय, गोवर्धन ठाकुर, शंकर पंडित, मुन्ना कुमार, संजय कुमार कुशवाहा सहित सभी बूथ कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की प्रतिबद्धता जताई।












