-राजनीति से उपरउठकर मंदिर का विकास करे-वक्ता
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
रामायण कालीन कपलेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण तथा संवर्धन की आवश्यकता है। इसलिए राजनीति से उठकर काम करें। उपयुक्त बातें पूर्व मंत्री तथा स्थानीय सांसद जूली महतो कपलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में कलश यात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में कहीं।मधेश प्रदेश के वन, पर्यटन मंत्री सुरीता यादव ने कहा कि कपलेश्वर सहित अन्य मठ मंदिरों के विकास के लिए गुरू योजना लाना होगा।

प्रदेश सभा सांसद दीपेंद्र ठाकुर ने कहा कि अपने संसदीय कोष से मंदिर का विकास किया जाएगा। पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने कहा कि मठ, मंदिर के जमीन अतिक्रमण हो रहा है इसे रोकना होगा। महादेव मंदिर में शपथ खाकर प्रतिज्ञा लें।मनोज कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस शुभकामना कार्यक्रम में स्थानीय बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, पूर्व वार्डाध्यक्ष रामाशीष पंजियार,बिक्रम पंजियार ने बिचार रखें।












