Advertisement

राजद ने जो बाबासाहेब का अपमान किया है, वह बिहार के सभी अनुसूचित जाति समाज का अपमान है : मंत्री

-राजद ने जो बाबासाहेब का अपमान किया है, वह बिहार के सभी अनुसूचित जाति समाज का अपमान है : मंत्री

– अंबेडकर के अपमान और लालू परिवार के अहंकार के खिलाफ दिया धरना

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सोमवार को कचहरी चौक पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान और लालू परिवार के अहंकार के खिलाफ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनदंन पासवान ने कहा कि लालू यादव द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब का अपमान ऐसा कृत है जो बिहार के सभी अनुसूचित जाति समाज का अपमान है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सम्मान पूरी दुनिया करती है और लालू यादव के इस कुकृत्य का बदला दलित समाज जरूर लेगा। लालू प्रसाद द्वारा दलितों का अपमान कोई नई बात नहीं है। आप कहते हैं कि संविधान खतरे में है और हमारे संविधान निर्माता का अपमान करते हैं। 11 जून की घटना ऐसी घटना है किसको दलित समाज कभी भूलने वाला नहीं है।
धरना को संबोधित करते हुए मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री, बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि लालू यादव द्वारा 11 जून को बाबा साहेब के अपमान की मैं घोर निंदा करता हूँ।


उन्होंने कहा कि कथित समाजवादियों और कांग्रेसियों ने बाबा साहेब और अनुसूचित जाति समाज का अपमान करते रहे हैं। बाबा साहेब को सम्मान केंद्र की एनडीए की सरकार ने दिया। एनडीए की सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न से विभूषित किया और बाबा साहेब की स्मृति में पंचतीर्थ का निर्माण किया।
श्री कुमार ने कहा कि लालू यादव के इस अपमान का बदला दलित समाज के लोग जरूर लेंगे।
धरना में जगजीवन पासवान, भृगुन पासवान, प्रदीप राम, किशन राम, दीनानाथ पासवान, रंजीत पासवान, रौशन कुमार पासवान, रामपुकार पासवान, कृष्णा बैठा, संतोष बैठा, जोखन बैठा, सुनील राम, विक्रम कुमार, नगेन्द्र बैठा, कृष्ण कुमार राम, विनोद मांझी, नंदकिशोर कुमार, प्रेम कुमार पासवान, संजय पासवान, राकेश कुमार, दिलीप कुमार,रामचंद्र सहनी, मोतीलाल सहनी, शिवपूजन सहनी, संजय पासवान, अरुण कुमार पासवान, अमित कुमार पासवान, रामजीत पासवान, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।