Advertisement

बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, निशांत को स्वास्थ्य तो नीतिश मिश्रा को नगर विकास की जिम्मेदारी

-बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, निशांत को स्वास्थ्य तो नीतिश मिश्रा को नगर विकास की जिम्मेदारी

पटना, 07 मई 2026। दीपक।बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन और मंत्रिमंडल सचिवालय समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं नए चेहरों और सहयोगी दलों के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन सहित वे सभी विभाग रहेंगे, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य-कर विभाग सौंपा गया है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग मिला है।

विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेसी सिंह को भवन निर्माण विभाग तथा राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग मिला है।

नीतिश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे, जबकि संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग दिया गया है।

अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास तथा अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है।

मदन सहनी को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन तथा रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

रलेश सादा को आपदा प्रबंधन, कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण तथा शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन विभाग संभालेंगे।

रत्नेश कुमार रौशन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग तथा श्रेयसी सिंह को उद्योग एवं खेल विभाग सौंपा गया है।

जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, नरेंद्रशेर राम को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग तथा शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

डॉ. प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग, श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग और मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, संजय कुमार को गन्ना उद्योग विभाग तथा दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।