Advertisement

रक्सौल आईसीपी पर सड़क एवं यातायात सुविधाओं को विकसित करें: मुख्य सचिव

चंपारण की खबर:::
रक्सौल आईसीपी पर सड़क एवं यातायात सुविधाओं को विकसित करें: मुख्य सचिव
– वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईसीपी, रक्सौल पर सड़क एवं यातायात सुविधाओं को विकसित करने संबंधी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक हुई।


आईसीपी रक्सौल क्षेत्र में रेलवे ड्राप गेट चौड़ीकरण, सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास, आरओबी निर्माण, कस्टम क्लीयरेंस, अतिक्रमण हटाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक , अपर समाहर्ता पवन कुमार , प्रबंधक एलपीएआई आईसीपी रक्सौल , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।