-रंजन कुमार ने दाखिल किया नामांकन, कहा- बनाएंगे सुंदर, स्वच्छ और विकसित मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर । दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मुजफ्फरपुर सीट से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार रंजन कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। पूरा माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था।

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में रंजन कुमार ने कहा कि उन्होंने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया है, जो मुजफ्फरपुर के लिए भी शुभ संकेत है। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरपुर काफी दिनों से बीमार पड़ा है, अब इसे स्वस्थ करने का समय आ गया है। मैं विधायक बनकर सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित मुजफ्फरपुर बनाने का संकल्प लेकर आया हूं।”
उनकी उम्मीदवारी के साथ समर्थकों में जोश देखने को मिला। कई स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया और नारे लगाए गए — “रंजन कुमार आगे बढ़ो, मुजफ्फरपुर तुम्हारे साथ है।”जुलूस के दौरान केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद भी थे।












