Advertisement

युवा राजद जिला महासचिव गुड्डू यादव ने दिया इस्तीफा

मुजफ्फरपुर: युवा राजद जिला महासचिव गुड्डू यादव ने दिया इस्तीफा

-पार्टी की गतिविधियों को ठहराया जिम्मेदार

मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।

मुजफ्फरपुर में युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला महासचिव गुड्डू यादव ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने युवा राजद जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर त्यागपत्र की जानकारी दी।

गुड्डू यादव ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने राजद की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से काम किया, लेकिन वर्तमान में पार्टी संगठन द्वारा उपेक्षित और स्थानीय विधायक निरंजन राय द्वारा प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का संगठन मृतप्राय हो चुका है, जिससे वे अब संगठन में काम करने में असमर्थ हैं।

गुड्डू यादव ने पार्टी की गतिविधियों को इस्तीफे का कारण बताया और कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पद पर बने रहना संभव नहीं है। उनके इस कदम को क्षेत्र में राजनीति के बदलते समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

#राजद #गुड्डूयादव #मुजफ्फरपुर #राजनीति #इस्तीफा #गायघाट #बिहारपॉलिटिक्स