Advertisement

युवा पत्रकार पुनीत झा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

-युवा पत्रकार पुनीत झा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर। शहर के पत्रकारिता जगत के युवा और सक्रिय पत्रकार पुनीत झा का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुनीत झा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। धार्मिक आयोजनों, बाजार की गतिविधियों तथा स्वास्थ्य संबंधी खबरों की रिपोर्टिंग में उन्हें विशेष दक्षता हासिल थी। सरल स्वभाव और मेहनती कार्यशैली के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन को मुजफ्फरपुर के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।