Advertisement

युवा क्लव को राजनीति से रखें दूर : पूर्व उप प्रधानमंत्री

-युवा क्लव को राजनीति से रखें दूर -पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

युवा क्लव को राजनीति मंच से दूर रखें।उपयुक्त बातें नेकपा एमाले के सचिव, पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा धनुषा क्षेत्र चार के सांसद रघुवीर महासेठ को शनिवार को महावीर युवा कमिटी के ३३वां बार्षिकोत्सव के समारोह के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि जनकपुरधाम में ४अरव की लागत से पेयजल योजना के लिए सांसद जूली महतो पहल कर रही है।इसमें सभी दलों को सहयोग करना होगा। जनकपर सिगरेट फैक्ट्री बंद होने से जनकपुरधाम का व्यापार चौपट हो गया है। सूर्या टुवैको नहीं चाह रहा है कि जनकपुर सिगरेट फैक्ट्री चालू हो। उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर,राम मंदिर के विकास के लिए हर जनकपुरवासी का कर्तव्य बनता है कि इसके संरक्षण के लिए काम करें।

रघुवीर महासेठ ने कहा कि जनकपुरधाम के मठ मंदिर के विकास में सभी को आगे बढना होगा। अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश सांसद दीपेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, वरिष्ट उपाध्यक्ष मनीष रमण साह , जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा सहित कई लोगों ने विचार रखे। अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में रक्त दाता, खिलाड़ी, वक्तृत्व प्रतियोगिता में सफल सहभागियों को प्रमाणित पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।